पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा से क्या नाराजगी!


सीहोर।
भोपाल संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की इन दिनों सीहोर विधानसभा क्षेत्र में चर्चा हो रही है। दरअसल, तत्कालीन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण अंचल में यात्री प्रतिक्षालयों का निर्माण कराया गया था। यात्री प्रतिक्षालय नहीं होने की वजह से यात्री गर्मी के दिनों में तपती धूप व बारिश के दौर में बरसते पानी में बसों का इंतजार करने के लिए विवश होते थे। तत्कालीन सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने यात्रियों की इस परेशानी को समझा और सीहोर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी निधि से यात्री प्रतिक्षालयों का निर्माण कराया गया। यात्री प्रतिक्षालय बनने के बाद यात्रियों को सुविधा हुई, लोगों ने तत्कालीन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इन यात्री प्रतिक्षालयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व तत्कालीन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फोटो चस्पा थे, लेकिन इन दिनों देखने में आ रहा है कि इन यात्री प्रतिक्षालयों से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फोटो ही हटा दिए गए। फोटो विहिन यात्री प्रतिक्षालयों को देखकर अब लोग यही कह रहे हैं कि पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से ऐसी क्या नाराजगी कि उनके फोटो ही हटा दिए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने