अस्पताल में दो गुट, दोनों के पावरफुल नेता...


सीहोर।
मरीजों का इलाज करने वाला अस्पताल अब राजनीति का केन्द्र भी बनता जा रहा है। बीते डेढ़ महीने के दौरान अस्पताल तीन मामलों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रहा। इन विवादित सुर्खियों के पीछे जो वजह निकलकर सामने आ रही है, वह बताई जा ही है कि अस्पताल में अब दो गुट हो गए हैं और दोनों ही गुटों के नेता भी पावरफुल है। 

मालूम हो कि जिला अस्पताल में पहले एक ही गुट था और इसी गुट की चला भी करती थी। किसको रखना है, किसको हटाना, किसे कहां फिट करना है यह सब कुछ अस्पताल में गुट विशेष की कानाफुंसी से ही हुआ करता था, लेकिन बीते डेढ़-दो महीने पहले जिले में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद से अस्पताल में अब दो गुट हो गए हैं। दोनों ही गुटों के नेता भी पावरफुल है। नतीजतन अस्पताल में बीते एक महीने से दोनों गुटों के बीच शेह-मात का खेल जारी है। इस एक महीने के दौरान अस्पताल में तीन मामले हुए, तीनों ही मामलों ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरी। कुल मिलाकर अस्पताल में अब ‘मैं’ की राजनीति जारी है। हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि इन दोनों गुटों में से बाजी कौन मारता है, पुराना गुट या उदय हुआ नया गुट। बता देें जारी आरोप-प्रत्यारोप भी इसी गुटबाजी का हिस्सा है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने