प्रिंस विकास राठौर ने बताया कैसे बने नपा अध्यक्ष...


सीहोर।
शहर सरकार यानि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने सार्वजनिक करते हुए बताया कि वे नगर पालिका अध्यक्ष कैसे बने। दरअसल, बीती रविवार की शाम करोली वाली माता मंदिर में नगर पालिका द्वारा सडक़ निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद आलोक शर्मा शामिल हुए। यह सडक़ करीब सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनाई जानी है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने कहा कि यहां गंज निवासी बैठे हैं, सभी को पता है कि यह रोड कितनी महत्वपूर्ण हैं। नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि सांसद आलोक शर्मा ने इस महत्वपूर्ण सडक़ के भूमिपूजन के लिए सहजता से आमंत्रण स्वीकार किया। सांसद जी के कहने पर सभी के लिए गंज क्षेत्र के प्रसिद्ध भोजन कड़ी पुड़ी की भी व्यवस्था की गई। नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि 12 अगस्त 2022 को नगर पालिका के चुनाव हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया। मां भगवती के आशीर्वाद से मुझे नगर पालिका अध्यक्ष बनने का मौका मिला। मुझे यह कहने में अत्यंत हर्ष है कि मां करोली वाली माता के आशीर्वाद से ही मैं नगर पालिका अध्यक्ष बन सका। सभी जानते हैं कि इसी मंदिर पर हमने हर छोटे-बड़े धार्मिक कार्य किए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने कहा कि मां करोली वाली का उन्हें हमेशा ही आशीर्वाद मिलता है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने