सीहोर। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे हैं, सीहोर से भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती इस बैठक में शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि इस बैठक के दौरान मध्यप्रदेश में सबसे कम उम्र के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती कांग्रेस के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के समीप ही खड़े हुए तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर जिले की राजनीतिक गतिविधियों से भी अवगत करा रहे हैं।
मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन पहले गुरुवार को मध्यप्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा की। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही मप्र के सह प्रभारीगण भी मौजूद रहे। दिल्ली में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया है। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कैसे मजबूत हो इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जरुरी टिप्स भी दिए।