किसान ने नहर में घूमते देखा था ; देर रात वन विभाग ने किया रेस्क्यू
इछावर। क्षेत्र में गुरुवार देर रात वन विभाग ने एक तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। निपानिया तालाब में तरबूज की खेती कर रहे एक किसान ने तालाब की नहर में तेंदुए को घूमते देखा। किसान ने तत्काल ग्रामीणों को सूचित किया और नहर का पाइप पत्थर रखकर बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। अगली सुबह वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया।
क्षेत्र के ग्रामीण पहले से ही वन विभाग को तेंदुए की गतिविधियों की सूचना दे रहे थे। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने पहले दिन से ही बचाव अभियान में जुटकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। नहर में घुसा तेंदुआ_जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को तालाब में तरबूज की खेती कर रहे किसान शुजालपुर निवासी इरशाद पठान को तालाब की नहर में तेंदुआ घुसते हुए नजर आया। उसने पिता के साथ मिलकर नहर के पाइप पर बड़े पत्थर रखकर बंद कर दिया। इसके बाद लगभग 4 बजे वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। शाम 5.30 बजे वन विभाग के डिप्टी रेंजर व कुछ वन रक्षक मौके पर पहुंचे। नहर में काफी अंधेरा होने के कारणपरेशानी हो रही थी कि यह तेंदुआ है या लकड़बग्घा है।
रेंजर वीरेंद्र सिंह बिसोरिया ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई, वहीं पिंजरे के लिए वन विहार जुहू से संपर्क किया गया। शुक्रवार सुबह तेंदुए को रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया।