सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर के नेतृत्व में शहर में अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिषद द्वारा एक ऐसी सडक़ बनाई जा रही है, जो गंज क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण है। यह सडक़ है करोली माता मंदिर से सायलो तक की। बीते दिनों सांसद आलोक शर्मा की मौजूदगी में सडक़ निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है। अब गंजवासियों में उत्सुकता है कि सडक़ का निर्माण कब शुरू होगा।
1 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ निर्माण का भूमिपूजन समारोह पूर्व आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद शर्मा ने कहा था कि नगर और नागरिकों के विकास के लिए पूरी क्षमताए समर्पण और सेवा भावना से काम करें। शहर विकास के मामले में अव्वल रहें, इसके लिए नगर विकास के रोडमेप पर लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारी प्रदेश और केन्द्र में डबल इंजन की सरकार है। भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा था कि हमारे क्षेत्र के ऊर्जावान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और सभी पार्षद मिलकर शहर को तरक्की के रास्ते पर ले जा रहे है। आज शहर की सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान तेज रफ्तार से किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा था कि हमारे द्वारा बहुत ही कम समय में करीब 150 करोड़ के विकास कार्य किए है, वहीं करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्य होने वाले है। हमारे द्वारा नगर की बुनियादी समस्याओं में बिजली, पानी और सडक के साथ-साथ करीब 20 से अधिक मंदिरों का निर्माण पार्षदों के अलावा अन्य लोगों के सहयोग से किया गया है। भूमि पूजन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता सन्नी महाजन, भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, प्रितेश राठौर, नगर पालिका के सहायक यंत्री विजय कोली, वार्ड क्रमांक 20 की पार्षद सपना मालवीय, अर्जुन राठौर, संतोष शाक्य, घनश्याम यादव, कमलेश राठौर, विजेन्द्र परमार, अजय पाल सिंह राजपूत, विवेक राठौर, आशीष गहलोत, राहुल राय, विशाल राठौर, दिलीप राठौर, लोकेन्द्र वर्मा के अलावा अन्य पार्षद और क्षेत्रवासी मौजूद थे।