भेरूंदा। नीलकंठ घाट पर सोमवार सुबह नहाते समय दो युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। नाव चला रही एक 16 साल की नेहा केवट ने एक युवक को तैरकर बचा लिया। वहीं दूसरे जब तक बाहर निकला तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार इछावर के यादवपुरा से एक परिवार के 20 लोग नीलकंठ घाट पर अस्थि विसर्जन करने के लिए आए थे। एक ओर पूरा परिवार जहां अस्थि विसर्जन में व्यक्त थे। वहीं दूसर ओर दो चचेरे भाई सोवाल धनगर पिता तेजपाल उम्र 20 साल और धरम धनगर पिता ज्ञानसिंह उम्र 17 साल नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए कपड़े पहने ही छलांग लगा दी। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव से डूबने लगे। वहीं पास ही के घाट पर नेहा केवट निवासी नीलकंठ उम्र 16 ने देखा दोनों डूब रहे थे। नेहा केवट अपनी नाव चला कर से दोनों के पास पहुंची और उसने धरम धनगर को बचा लिया। लेकिन तब तक सोबाल धनगर डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों ने करीब 90 मिबट बाद युवक का शव ढूंढ निकाला।
मछली के जाल में फसा युवक का शव
नीलकंठ ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष वर्मा ने इस घटना की जानकारी भैरूंदा थाना प्रभारी घनश्याम सिंह दांगी को दी। थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस की टीम और सुरक्षा कर्मी को नीलकंठ रवाना किया। वहीं पुलिस और स्थानीय 10 गोताखोरों ने नर्मदा नदी में उतर कर 90 मिनट तक मशक्कत की। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मछली पकड़ने का जाल पानी में डाला और जाल में युवक का शव फस गया। युवक के शव को पानी से बहार निकाला।
गांव की बेटी के दिखाया साहस, बचाई एक युवक की जान
नीलकंठ गांव की बेटी नेहा केवट ने नर्मदा में डूब रहे युवक की जान बचा कर साहसिक कार्य किया है। नेहा केवट ने बताया कि वह में नर्मदा घाट पर स्नान पर रही थी। उस दौरान मुझे दो युवक डूबते नज़र आए। तो वह तुरंत अपनी नाव लेकर उन तक पहुंची। जिसमें से एक युवक की को तो बचा लिया। लेकिन दूसरा पानी में डूब गया था। नर्मदा में डूबने से बचे धरम सिंह ने बताया कि हम दोनों भाई बिना कपड़े ही दोनों नर्मदा नदी में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान दोनों गहरे पानी में पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। दोनों ने आवाज भी लगाई। इस दौरान गांव की एक लडकी अपनी नाव लेकर आई और मुझे बचा लिया।
ग्रामीण बोले हमें नेहा पर गर्व है
ग्राम पंचायत नीलकंठ के सरपंच संतोष वर्मा ने बताया कि हमें गर्व है कि एक 16 साल की बेटी ने आज युवक की जान बचाकर गांव और शहर का नाम रोशन किया है। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह दांगी ने बताया कि सोमवार की सुबह इछावर थाना अंतर्गत यादवपुरा का एक परिवार नीलकंठ घाट पर अस्थि विसर्जन करने आया था। इसी दौरान दो युवक नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगे। एक युवक को गांव ही की बेटी नेहा केवट तैरकर बचा लिया। वहीं दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव ढूंढ निकाला और शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद परिजनों को शव को सौंप दिया है।