दायित्व व्यवस्था है, कार्यकर्ता का भाव शाश्वत है : शंकरानंद जी

 



*भारतीय शिक्षण मंडल की मध्य भारत प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा*


*प्रो. हरिहर वसंत गुप्ता प्रांत अध्यक्ष बने*


भोपाल।  संगठन में व्यवस्था की दृष्टि से कार्यकर्ता के दायित्व परिवर्तन होते हैं। वास्तव में दायित्व एक व्यवस्था है जबकि कार्यकर्ता होना एक भाव है। यह बात भारतीय शिक्षण मंडल मध्य भारत की प्रांत बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री बी. आर. शंकरानंद ने कही। बैठक में भाशिमं के अखिल भारतीय महामंत्री डॉ भरत शरण सिंह, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री पंकज नाफड़े, क्षेत्र संयोजक डॉ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एवं मध्य भारत महाकौशल एवं मालवा के प्रांत संगठन मंत्री कौशल प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। 


अपने वक्तव्य में शंकरानंद जी ने आगे कहा कि प्रत्येक  कार्यकर्ता को अपने दायित्व का बोध होना आवश्यक है। इस दृष्टि से प्रतिदिन सकारात्मकता के साथ सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का पहला लक्षण अकर्ताभाव है।  कर्ताभाव बड़े कार्य करने में बाधक होता है। इसीलिए सक्रिय, सकारात्मक और समर्पित होकर अपने कार्य को ईश्वरीय कार्य मानते हुए कार्य करना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को शैक्षणिक, संगठनात्मक प्रवास करना एवं नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करना आवश्यक है।


बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. भरतशरण सिंह ने कहा कि संगठन में सभी का मूल दायित्व कार्यकर्ता का होता है। मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। इस वर्ष 'विजन फॉर विकसित भारत' एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम इसके  उदाहरण हैं। आगे भी सभी कार्यकर्ताओं को इसी प्रकार कार्य करना है। 


संगठन के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री पंकज नाफड़े ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वबोध के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना है। संगठन का कार्य कार्यकर्ताओं में परस्पर आत्मीयता एवं चमूह भावना से अधिक होता है। इस दृष्टि से सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। 


*प्रो. हरिहर वसंत गुप्ता प्रांत अध्यक्ष एवं डॉ मनीषा गर्ग को प्रांत मंत्री का दायित्व*


भारतीय शिक्षण मंडल मध्य भारत प्रांत की नवीन कार्यकारिणी में प्रो. हरिहर वसंत गुप्ता को प्रांत अध्यक्ष एवं डॉ मनीषा गर्ग को प्रांत मंत्री का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार डॉ शिवकुमार शर्मा, डॉ परिमला कुलकर्णी एवं प्रो रमाकांत पांडे को उपाध्यक्ष होंगे। प्रांत सह मंत्री पीयूष तांबे एवं तरुण रस्तोगी, कोष प्रमुख अरविंद सिंह चौहान, सह प्रमुख सीए गोपी मंधान, कार्यालय प्रमुख शेखर कराडकर, सह प्रमुख डॉ अमित शर्मा होंगे। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ सुदीप शुक्ल, सह प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिकरवार, मंडल कार्य प्रमुख नवनीत पचौरी, विश्वविद्यालय गतिविधि प्रमुख डॉ राजेश तोमर, महिला गतिविधि प्रमुख प्रीति देवासकर, प्रकाशन प्रमुख डॉ स्वाति पेंडसे होंगी। उच्च शिक्षा गतिविधि प्रमुख डॉ रवि द्विवेदी, विद्यालयीन शिक्षा गतिविधि प्रमुख नितिन विटवेकर, सह प्रमुख राजू पाटिल, शिक्षक शिक्षा गतिविधि प्रमुख राजीव किशोर उपाध्याय, शैक्षणिक गतिविधि प्रमुख का दायित्व डॉ अनिल पाठक को दिया गया है। युवा गतिविधि प्रमुख डॉ मनोज सिंह गुर्जर, सह प्रमुख अरुणेंद्र त्रिपाठी होंगे।   कार्यकारिणी सदस्य डॉ नरेंद्र कुमार थापक, विनोद शर्मा, मधुबाला सक्सेना एवं संदीप निरंकारी को बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने