सीहोर को मिलेगी निगम की सौगात, यादव बन सकते हैं अध्यक्ष...

सीहोर। राजनीतिक लिहाज से जल्द ही सीहोर जिले के लिए अच्छी खबर आने वाली है। मध्यप्रदेश में निगमों की नियुक्तियों की शुरुआत के बीच चर्चा है कि निगम अध्यक्ष का पद सीहोर के खाते में भी आने वाला है। बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव निगम अध्यक्ष बन सकत ेहैं। 

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रिक्त पड़े निगमों में पद भरने की शुरुआत कर दी है। भाजपा जनप्रतिनिधि की कर्मठता, लगनशीलता के आधार पर निगम में नियुक्ति की जा रही है। इसी आधार  पर प्रदेश के सभी 55 जिलों से योग्य व्यक्तियों के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा सूची मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि निगम नियुक्ति के लिए सीहोर से महज एक ही नाम पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव के रूप में भेजा गया है। सब कुछ बेहतर रहा तो जल्द ही श्री यादव के नाम पर मुहर लगकर उन्हें किसी निगम में अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। आपको बता दें वर्तमान में सीताराम यादव मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 


कभी बुदनी की सडक़ों पर चमचमाती थी लाल बत्तियां

बता दें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में साल 2014 से 2019 तक जिले की बुदनी विधानसभा क्षेत्र में करीब एक दर्जन नेताओं के पास निगम में जिम्मेदारियां थी। बुदनी की सडक़ों पर यहां-वहां लाल बत्ती लगी गाडिय़ां नजर आती थी। पांच साल के इस कार्यकाल में वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद शर्मा के पास वन विकाम निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। इसी तरह राजेन्द्र सिंह राजपूत (अध्यक्ष वेयर हाऊस कार्पोरेशन), पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव मार्कफेड अध्यक्ष, शिव चौबे अध्क्ष खनिज विकास निगम, सुनील महेश्वर अध्यक्ष सिलाई कला बोर्ड, सूर्या चौहान सदस्य राज्य महिला आयोग, मीना राजेन्द्र पटेल संचालक मप्र हाउसिंह बोर्ड कार्पोरेशन, आशाराम यादव सदस्य मप्र पिछड़ा वर्ग कलयाण आयोग, वीरसिंह चौहान सदस्य मप्र खाद्य एवं आपूर्ति निगम, रामनारायण साहू उपाध्यक्ष मप्र लघु वनोपज संघ, निर्मला बारेला सदस्य मप्र बाल आयोग अधिकार संरक्षण आयोग (सभी पद मंत्री व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने