बाल मनुहार पर तुरंत एक्टिव हुए नपाध्यक्ष प्रिंस, दी शुरुआती राहत

सीहोर। भरी बरसात में आमतौर पर जनप्रतिनिधि जनता के बीच में जाने से कतराते हैं, उन्हें मालूम रहता है कि जहां भी जाएंगे वहां समस्याएं ही सामने आएंगी। हालांकि, इस मामले में नगर सरकार (प्रिंस विकास राठौर) जरा हटके हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर प्रतिदिन सुबह के समय नगर पालिका सीएमओ के साथ शहर भ्रमण कर रहे हैं, समस्याएं मिलने पर मौके पर ही निराकरण करा रहे हैं। 

ताजा मामला सीहोर शहर के शीतल विहार-शांति विहार कालोनी से आया है, जहां के छोटे-छोटे बच्चों ने लक्ष्य टूडे के माध्यम से प्रिंस विकास राठौर से सडक़ की समस्या को लेकर मनुहार लगाई थी। बाल मनुहार पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर तुरंत एक्टिव हुए और कालोनी की सडक़ पर शुरुआती राहत चूरी डलवाकर दी है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सडक़ का भी निर्माण कराया जाएगा। 


चार कालोनी के लोगों का आवागमन

गौरतलब है कि राजधानी भोपाल से शहर में आने के दौरान सबसे पहली सडक़ शांतिविहार, शीतल विहार, माधव विहार कालोनी की ही पड़ती है। इस सडक़ से करीब दो हजार से अधिक की आबादी का आवागमन होता है, लेकिन सडक़ पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। ऐसे में एक दिन पहले ही कालोनी के बच्चे ईशा, पायल, रौनक, विवान ने लक्ष्य टूडे के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर से मनुहार लगाते हुए कहा था कि प्रिंस अंकल, हमारी कालोनी की भी सडक़ बनवा दीजिए। स्कूल जाने में ड्रेस खराब हो जाती है। इधर इस बाल मनुहार पर अगले ही दिन गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा गड्ढों में तब्दील सडक़ पर चूरी डलवाने की व्यवस्था की है। चूरी डलने से कालोनीवासियों को शुरुआती राहत मिल गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने