माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


सीहोर।
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व के पूर्व स्थानीय कुइया गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन का आयोजन किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष आभा कासट ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं उपस्थित थी प्रारंभ में ईश्वर गणगौर ईसर जी झाले दिए एवं महिलाओं ने गणगौर पर्व के गीत भजन गाये। आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल के समस्त पदाधिकारी का सहयोग रहा। अंत में सहभोज का आयोजन भी किया गया। श्रीमती कासट ने बताया की आगामी एक अप्रैल को माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व का चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें शहर के सभी समाजों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव हर्षा हुरकट ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने