मां गायत्री की आराधना में रमेगा सीहोर...


सीहोर।
नगर की धारा पर प्रथम बार ऐसा दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक से जुड़ा आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अखिल विश्व गायत्री परिवार सीहोर द्वारा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संपन्न होने जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारी हेतु सभी गायत्री परिवार एवं नागरिकजनों द्वारा अपार उत्साह दिखाई दिया, जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारियों समेत नगर के सभी वर्गों को आमंत्रण देने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, इसके निमित्त सीहोर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, गौ भक्त एवं भागवत आचार्य राष्ट्रीय संत पंडित मोहित पाठक, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नरेश मेवाड़ा, सन्नी महाजन, जसपाल अरोरा समेत सभी समाज के अध्यक्षो,ं संगठनों के सदस्य, धार्मिक सामाजिक संगठनों को भाव भरा आमंत्रण दिया जा रहा है, सभी ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। आगामी 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन 30 मार्च को शहर के सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित महाकाल माधव आश्रम बस स्टैंड के पास किया जाएगा।

चार दिवसीय आयोजन में 27 अप्रैल को 1100 कलशों की विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी एवं 28, 29, 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 108 कुंडीय यज्ञ वेदिओं पर देव स्थापना आह्वान कर एक साथ यज्ञ आहुतियां दी जाएगी सभी लोगों के लिए यज्ञ में बैठने की एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था निशुल्क रहेगी साथ ही सभी संस्कार भी निशुल्क किए जाएंगे।

आयोजन में जिला सीहोर से एवं संपूर्ण मध्य प्रदेश से ५०० से अधिक महिला पुरुष सेवादारी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवाएं दी जाएगी। यज्ञ समिति ने बताया कि यज्ञ में एक से  डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था की जा रही है यज्ञ हेतु सभी श्रद्धालुओं के जोड़े के साथ बैठने हेतु रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया जा रहा है। गायत्री परिवार द्वारा नव विवाहित जोड़ों को आमंत्रण दिया गया है साथ ही यज्ञ मे निशुल्क विवाह हेतु १५ से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा चुका है, जिन्हें यज्ञ समिति एवं समाजसेवी व्यक्ति एवं संस्थाओं के द्वारा उपहार भेंट किए जाएंगे। आयोजन मंडल में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश उपजोन समन्वयक आरपी हजारी, आरके मोदी, रमिला परमार, महेश विजयवर्गीया, डॉक्टर तेजराज, राजेंद्र पालीवाल, रामनारायण लेवे, रमाकांत शर्मा, निर्मला भावसार, शशि शर्मा, माया त्यागी, जया मांझी, मनोहर दांगी, प्रेमलाल कुशवाहा, द्वारका प्रसाद वर्मा, राजेंद्र नामदेव, ओपी सेवजी, भागवत मल्होत्रा, अनिल श्रीवास्तव, हरिओम लेवे, यशपाल कुशवाह, हरिनारायण पाटीदार, बने सिंह दांगी, विष्णु शर्मा, डॉक्टर उर्वशी सोनी, सुरेश त्यागी, अभिलाषा शर्मा, भोपाल परमार, दलिता राय, प्रहलाद वर्मा, महेश ठाकुर, पुष्पा शर्मा, रामनारायण परमार, कैलाश केसरिया, शैलेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा, नाथूलाल वर्मा, पवन कुमार राय आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण उत्साह से गुरु सेवा समर्पण भाव से सेवा प्रदान कर गायत्री परिवार यज्ञ के प्रचार प्रसार का कार्य आरंभ किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने