सिद्धपुर नगरी सीहोर में नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा का होगा मंगल प्रवेश


शोभायात्रा मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में धर्म प्रेमी बंधु नगर के प्रमुख मार्गो से बैंड बाजो के साथ निकालेंगे।

आओ मिलकर चलें..... 22वें तीर्थंकर के लिए 2200 कदम



सीहोर।       नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा का सिद्धपुर नगरी सीहोर में आज बुधवार को प्रातः 8 बजे भोपाल से  सेकड़ा खेड़ी रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा चौराहे पर मंगल प्रवेश होगा जहां मुनिश्री ससंघ तथा तथा आर्यिका माता जी ससंघ के सानिध्य में सकल जैन समाज एवं धर्म प्रेमी बंधु जनप्रतिनिधि यात्रा का   आत्मीय स्वागत अगवानी करेंगे । तत्पश्चात प्रेमी बंधु  नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा में शामिल होकर शोभा यात्रा के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्रीं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्थित छावनी पहुंचेगे  जहां रथ में विराजमान भगवान श्री नेमिनाथ जी की प्रतिमा का अभिषेक शांति धारा पूजा अर्चना करेंगे। तत्पश्चात धर्म सभा में मुनिश्री के प्रवचन होंगे।
वहीं विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देंगे।
         जैन समाज अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि 
नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा धर्म यात्रा  तीर्थ सुरक्षा के लिए समर्पित विश्व जैन संगठन के तत्वाधान में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी जैन के नेतृत्व में सकल जैन समाज भारत के सहयोग से प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी के जन्म एवं तप कल्याणक पर 23 मार्च 2025 को दिल्ली से गिरनार जी तक 101 दिवसीय 2000 किलो मीटर की धर्म पदयात्रा 65 दिन से सफलता पूर्वक चलते हुए श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा 27 मई को भोपाल से चल कर 29 मई को  प्रात: सीहोर में प्रवेश करेगी। यात्रा के कोऑर्डिनेटर आंचल जैन ललितपुर ने विस्तार से  बताया कि इस यात्रा  के साथ भगवान नेमिनाथ का एक रथ भी साथ चल रहा है जिसमें भगवान नेमिनाथ की 4 फुट की पाषाण की प्रतिमा विराजमान है ।  धर्म स्नेही  अपने नगर में इस जैन धर्म प्रभावना एवं तीर्थ रक्षा हेतु निकाली गई श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा का धर्म प्रेमी बंधुओं ने यात्रा के दौरान रास्ते में  ग्राम, नगर महानगरों सभी स्थानों पर भव्य स्वागत वंदन कर  धर्म  प्रभावना में सहयोगी बनें। और अधिक से अधिक संख्या में श्री नेमिनाथ भगवान जी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर 2 जुलाई को श्री गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र पर पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं।
 जैन समाज प्रवक्ता विमल जैन ने बताया कि भगवान श्री नेमिनाथ जी के कल्याणक के पावन अवसर पर 5 जून को इंदौर में भव्य विशाल आयोजन होने जा रहा है। इस हेतु श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा आष्टा के लिए प्रस्थान करेगी।

दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति ने समस्त प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने