मूंग खरीदी का इंतजार कर रहे किसान, किसानों को सता रही मानसून की दस्तक

      •   बता दे कि अभी तक शासन द्वारा मूंग खरीदी को लेकर कोई निर्देश जारी नही किए गए है। मानसून की हो रही जल्द दस्तक भी किसानों को सताने लगी है।    
      •   गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन सीजन में किसानो द्वारा मूंग की बुवाई की जाती है। और किसान इस फ़सल को बारिश से पहले काट लेते है। मेहनत कर किसानों ने मूंग की पैदावर ली,  लेकिन अब वह फसल पककर पूर्ण रूप से तैयार है पर शासन द्वारा अभी तक मूंग खरीदी को लेकर निर्देश नही दिए है, इसका नतीजा यह सामने आ रहा है कि किसान चिंतित है, और माथे पर मानसून और पक कर तैयार फसल चिंता साफ देखी जा रही है। 
      • खेती को लाभ का धंधा बताने वाली सो रही सरकार
    • किसानों का कहना है कि एक तरफ तो भाजपा सरकार खेती को लाभ का धंधा बताती है। जबकि मेहनत कर फसल तैयार हो जाने के बाद भी किसानों को खरीदी का इंताजर करना पड़ रहा है। अब अधिकांश किसानों की मूंग की फसल पक कर तैयार हो चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा खरीदी को लेकर कोई निर्देश जारी नही किए है। इस वर्ष मानसून की मानसून की दस्तक भी जल्दी नजर आ रही है और यह मानसून भी किसानों को मुसीबत में डाल रहा है।



    एक टिप्पणी भेजें

    और नया पुराने