भोपाल। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के बयानों को अनुशासनहीनता और संगठन की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला माना। लक्ष्मण सिंह को पहले कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियाँ जारी रखीं। उनके निष्कासन के बाद कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि लक्ष्मण सिंह आगे क्या राजनीतिक कदम उठाते हैं।