सीहोर। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को अपनी ही इछावर विधानसभा में ग्रामीण महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ गया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित महिलाओं ने राजस्व मंत्री के काफिल को रोक दिया. आक्रोशित महिलाएं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की गाड़ी के सामने ही आ गईं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जल संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इछावर विधानसभा के खेरी गांव जा रहे थे। इस बात की भनक लगते आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं आ गईं और उनहोंने खेरी से जमली रोड नहीं बनने से नाराज होकर राजस्व मंत्री के गाडिय़ों के काफिले को रोक दिया। नाराज महिलाएं मंत्री वर्मा की गाड़ी के सामने आ गई. आक्रोशित महिलाओं को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मशक्कत का सामना करना पड़ा।
