सीहोर। आज शहर के दो प्रमुख युवा चेहरे जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन दोनों युवा नेताओं के समर्थक उनके जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के जन्मदिन पर शहर में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रिंस राठौर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर एवं बड़ों के आशीर्वाद लेने के साथ की। उनके समर्थक इस अवसर को और भी यादगार बनाने में जुटे हैं। शाम के समय खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिन भर प्रिंस विकास राठौर अपने निजी कार्यालय पर समर्थकों से मिल रहे हैं। उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जो उनकी लोकप्रियता और युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ का प्रमाण है। खास बात यह है कि युवा नेता प्रिंस विकास राठौर के जन्मदिन को और यादगार बनाने के लिए युवाओं ने एक दिन पहले 29 जुलाई को जरुरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया।