बुलड पर सीएमओ संग भ्रमण: प्रिंस की अनूठी पहल से सीहोरवासी प्रभावित


सीहोर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024.25 में सीहोर नगर पालिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में छठा स्थान प्राप्त किया है। नगर पालिकाओं की रैंकिंग में भी सीहोर नपा ने देश में दूसरा और मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर सीहोर को देश-प्रदेश में नाम दिया है। यह उपलब्धि शहर के प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम है।

इधर स्वच्छेता सर्वेक्षण में सीहोर नगर पालिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर भी उत्साह से लबरेज हो गए हैं। नगर पालिका प्रिंस विकास राठौर प्रतिदिन अपनी बुलड गाड़ी  पर सीएमओ सुधीर कुमार के साथ शहर भ्रमण पर निकल रहे हैं। लोगों से फीडबैक ले रहे हैं, समस्या मिलने पर मौके पर ही सफाई अधिकारी व कर्मचारियों को बुलाकर निराकरण करा रहे हैं। इसके साथ ही शहरवासियों से आगे भी इसी तरह शहर में सहयोग की अपील कर रहे हैं। 

सोमवार को वार्ड 13-15 में भ्रमण

सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर-सीएमओ सुधीर कुमार अपने भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 13 व 15 पहुंचे। वार्ड क्रमांक 15 स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर का वार्ड है, यहां से वह निर्दलीय विजयी रहे। आज सोमवार को भ्रमण के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर मोबाइल पर सफाई अधिकारी से बात करते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि आज मैं अपने ही वार्ड में हूं, यहां एक भी सफाई कर्मी नहीं है। इस नाराजगी के बाद तुरंत ही मौके पर सफाई विभाग के जिम्मेदार लोग पहुंचे।  

आज शाम सफाई मित्रों का सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में सीहोर को देश में छठवां, नगर पालिकाओं में दूसरा और मध्यप्रदेश में पहला स्थान पर आने पर नगर पालिका परिषद ने सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया है। आज शहर शहर के लुनिया चौराहा स्थित यशराज गार्डन में शाम 6 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन है। आयोजन के माध्यम से नगर पालिका  अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने भी सफाई मित्रों को स्पष्ट संदेश दिया है, सभी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। अपने शहर को हमें इसी तरह देश प्रदेश में नई ऊंचाई देना है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने