सीहोर। इन दिनों सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भोपाल के पुराने सांसद रहे आलोक संजर व साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लेकर चर्चाएं की जा रही हैं। दोनों ही सांसदों के कार्यकाल को याद करते हुए लोग कह रहे हैं कि पुराने सांसद बहुत अच्छे थे। लोगों का कहना है कि पुराने सांसद आलोक संजर व प्रज्ञा सिंह सीहोर विधानसभा क्षेत्र से लगाव रखते थे। हर छोटी-बड़ी खुशी या परेशानी में सीहोर की जनता के साथ रहते थे। दोनों ही पूर्व सांसद सीहोर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यक्रम में शामिल हुआ करते थे। कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद, मेल मुलाकात किया करते थे। पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वाक्या याद करते हुए क्षेत्र के मंडी निवासी बताते हैं कि अब से कुछ साल पहले पीठा क्षेत्र में आग लग गर्ठ थी। इस आगजनी की सूचना मिलते ही अस्वस्थ होने के बावजूद देर शाम तत्कालीन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंडी आ गई थीं, वह मौके पर घंटों तक रही थीं। इसी तरह पूर्व सांसद आलोक संजर भी लगातार सीहोर में सक्रिय थे। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया करते थे। वर्तमान में भी पूर्व सांसद आलोक संजर का सीहोर से लगाव है और वह लगातार आना जाना करते हैं।