लक्ष्य टुडे सीहोर। साल 2014 के बाद से देश में चाय पर राजनीति का दौर जारी है और यह दौर अब भी थमा नहीं है। चाय पर राजनीति का यह चलन इन दिनों सीहोर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी ही तेजी से देखा जा रहा है। सीहोर में इस चलन की शुरुआत सबसे पहले विधायक सुदेश राय ने की। वह एक दुकान पर चाय बनाते नजर आए तो इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर भी सप्ताह भर पहले एक चाय की दुकान पर चाय बनाते दिखे। नपाध्यक्ष राठौर ने चाय बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। अब इसी कड़ी में अगला नाम सीहोर विधानसभा क्षेत्र से शशांक सक्सेना का आया है। युवा नेता शशांक सक्सेना ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर कुछ फोटो अपलोड किए, जिसमें वह एक चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां लेते नजर आ रहे हैं।