सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग सदस्यता प्रभारी श्रीकांतदेव सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेताए पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा को पार्टी की आजीवन सदस्यता दिलाई। इस दौरान सहयोग राशि की रशीद भी काटी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सहयोग सदस्यता प्रभारी सन्नी महाजन, इछावर से भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज परमार,
सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा नेता आशीष पचौरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने भाजपा नेता सेवा यादव, भूपेंद्र ठाकुर, राजू बोयत, छगन यादव को भी आजीवन सदस्य बनाया।