कर्मचारियों की पीड़ा, सुबह से कर रहे कष्टदायी नौकरी


सीहोर।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार राजधानी भोपाल आ रहे हैं। पीएम मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर समर्पित हैं। कार्यक्रम के दौरान करीब 2 लाख से अधिक महिलाएं पहुंचेंगी। जिले की चारों विधानसभा सीटों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चेक पाइंट बनाए गए हैं, इन चेक पाइंटों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, लेकिन विडम्बना यह है कि इन कर्मचारियों के लिए सुविधा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। 

चेक पाइंट पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि सुबह 5 बजे से ड्यूटी पर तैनात हैं। भोपाल जा रहीं महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन विडम्बना यह है कि चेक पाइंट पर न तो टेंट लगा है, न कुर्सी है, न ही छांव के इंतजाम हैं और न ही चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई है। कर्मचारी ने बताया कि अब 9.20 बजे पर टेंट वाला आया है और टेंट लगाया जा रहा है। कष्टभरी ड्यूटी कर रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने