सीहोर। मूंग खरीदी को लेकर जिला मुख्यालय पर आज कांग्रेस का प्रादेशिक धरना आंदोलन होने जा रहा है। धरना प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान सम्म्मिलित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया िक सरकार की दमनकारी नीति के चलते जिले में खाद व मूंग खरीदी को लेकर सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गुजराती ने जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता गण, समन्वय समिति के सदस्य, विभाग के अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।