एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल से 5 लड़कियों के लापता

 


 

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के एक सरकारी स्कूल के हॉस्टल से 5 लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा 8 की ये छात्राएं शहर के गिंजरी इलाके में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से लापता हो गईं। उनका पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।हॉस्टल की सहायक वार्डन सारिका शर्मा ने बताया कि पांचों लड़कियां शनिवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उसके बाद उन्होंने खाना खाया और सोने चली गईं। लेकिन, सुबह 8 बजे ये लड़कियां नाश्ते के लिए नहीं आईं। पता चला कि लड़कियां हॉस्टल से लापता हो गई हैं।जिला पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने पत्रकारों को बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से 5 लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़कियों की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।एसपी नायडू ने बताया कि जांचकर्ताओं को एक लड़की की नोटबुक में एक नोट मिला है। इसमें लिखा है, "मैं कुछ बनना चाहती हूं, मैं कमाना और खाना चाहती हूं, इसलिए मैं जा रही हूं।" उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और अन्य जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।लापता लड़कियों के परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हॉस्टल का गेट टूटा हुआ था और कोई चारदीवारी भी नहीं थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने