आज ही के दिन नगर के प्रथम नागरिक बने थे प्रिंस विकास राठौर...


सीहोर।
नगर पालिका के कार्यालय को तीन वर्ष हो गए हैं। आज से तीन वर्ष पहले हुए चुनावों के बाद बीजेपी पार्षदों की सर्वसहमति से शहर के वार्ड क्रमांक 15 से निर्विरोध पार्षद युवा प्रिंस विकास राठौर को नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में बागडोर सौंपी गई थी। अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के इन तीन वर्षीय कार्यकाल में सीहोर नगर पालिका ने वह ऐतिहासिक उपलब्धी हासिल की है, जो आज तक किसी भी नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में नहीं हो सकी थी। दरअसल, स्वच्छता के मामले में सीहोर नगर पालिका कुछ दिन पहले ही देश में दूसरे और मध्यप्रदेश में पहले नंबर पर आई है। 

इधर सफलतम तीन वर्षीय कार्यकाल को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा - 3 वर्ष पहले आज ही के दिन हुआ था परिषद का गठन, बधाई सीहोर, विश्वास और नवाचार के 3 वर्ष पूर्ण। आज सीहोर नगर पालिका परिषद के कार्यकाल के सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर में सभी शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

इन 3 वर्ष में हमने शहर में विश्वास के साथ विकास का काम किया है। सबसे बड़ी हमारी उपलब्धि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रथम स्थान तथा देश में द्वितीय स्थान को प्राप्त करना।

शहर में नागरिक की बहुत समस्या आई कहीं पानी की व्यवस्थाए लाइट की व्यवस्थाए रोडए नाली जैसे शहर की हर समस्या को ध्यान में रखते हुए उसका तत्काल प्रभाव से निराकरण करवाया है।

मैने सीहोर शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है। आइये इसमें आप सभी मेरा साथ दें।

‘धन्यवाद सीहोर’


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने