सीहोर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से टिप्स लेकर वापस लौटे हैं और इन टिप्स का असर आज शहर में देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज सीहोर में किसानों और पिछड़े वर्ग की समस्याओं को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
बता दें हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद लौटे जिलाध्यक्ष गुजराती ने बताया कि यह आंदोलन उन्हीं के मार्गदर्शन पर आधारित है। गुजराती ने बताया कि आरक्षण कांग्रेस की सबसे प्रमुख मांग है कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। जिले में किसानों को हो रही खाद की भारी कमी के खिलाफ भी यह प्रदर्शन हो रहा है। फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ हुए मजाक का भी कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के बादए इन मांगों को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा प्रदर्शन
दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड पर सभी कार्यकर्ता इक_ा होंगे। इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताए और युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।