रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से बदमाशों ने पर्स छीना, रेलवे स्टेशन से ऑटो से जा रही थीं घर

 



*रिपोर्टर सतेंद्र जैन*

रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की बेटी और पूर्व मंत्री हर्ष सिंह की बहन कुमुदिनी सिंह से लूट की वारदात हुई। बदमाश बैग झपटकर ले गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और पूर्व बीजेपी विधायक ध्रुवनारायण सिंह की बहन से रीवा में लूट हो गई। बुधवार, 20 अगस्त की सुबह कुमुदिनी सिंह रेलवे स्टेशन से घर जा रही थीं, इसी दौरान बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी है। कुमुदिनी सिंह पूर्व मंत्री हर्ष सिंह की भी बहन हैं। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने