*स्वास्तिक पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने हर घर तिरंगा की बड़गांव सोम नाथ मंदिर के पथर मे रंगोली से अद्भुत तिरंगा बनाया*
रिपोटर सतेंद्र जैन
कटनी। उपतहसील बड़गांव देश भर मे घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है बड़गांव मे भेड़ा रोड बड़गांव मे स्वस्तिक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने घर घर तिरंगा अभियान की रैली बड़गांव मे निकाली इस रैली के माध्यम से बड़गांव देश भर के लोगो को संदेश दिया बड़गांव सरपंच गौरव शाह जू देव सहायक सचिव अरबिंद पटैल शत्रुघन मांझी उप सरपंच पति मिथलेश पटैल शरद सिंह ठाकुर हेमंत रेकबार बड़गांव भारत माता की जय बन्दे मतरम के नारों से बड़गांव गूंज उठा सरपंच गौरव शाह जू देव ने कहा "हर घर तिरंगा" अभियान भारत में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है। इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, जिससे लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो।
देखेगा इस बार यह जग सारा
कुछ ऐसा क्षण हो जाएगा
तीन रंगों का यह ध्वज हमारा
जब हर छत घर घर लहराएगा
ऊंची शान जिसकी ये तिरंगा हमारा
इस बार और ऊंचा हो जाएगा
गली मोहल्ले या चौक चौराहा
हर जगह झंडा फहराएगा
तीन रंगों का यह ध्वज हमारा
जब हर छत घर घर लहराएगा
उमंग उठेगा ये हिंदुस्तान हमारा
हर भारतवासी कर्तव्य निभाएगा
अमृत महोत्सव इस आज़ादी का
जब हर जगह तिरंगा सजाएगा
तीन रंगों का यह ध्वज हमारा
जब हर छत घर घर लहराएगा
देश प्रेम का भाव सबके तन मन में
जब जन गण मन गुनगुन आएगा
खुशियों की मुस्कान सजेगी
यह परचम जब लहराएगा
तीन रंगों का यह ध्वज हमारा
जब हर छत घर घर लहराएगा
घर घर तिरंगा का सन्देश देते हुए जय जवान जय किसान जय भारत जय विज्ञान के नारा लगाते हुए रैली निकाली गाई ग्राम के लोगो की उपस्थिति रही