नपा ने शुरू कराया सीवन गहरीकरण अभियान

सीहोर। शहर की जीवन दायिनी सीवन नदी के गहरीकरण की आज से शुरूआज हुई है। खास बात यह है कि सीवन उद्धार की शुरुआत नगर पालिका की सबसे बुजुर्ग पार्षद रामकली शम्मी उस्ताद के हाथों हुई।


इस बात की जानकारी स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि सीहोर नगर के विकास का महत्वपूर्ण कदम... आज नदी चौराहा स्थित सीवन नदी घाट पर नगर पालिका परिषद द्वारा जीवनदायिनी सीवन नदी के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण के कार्य का भूमि पूजन वरिष्ठ व गणमान्य जनों के साथ किया। शहरवासियों के लिए यह नदी केवल जल संरक्षण का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक सुंदर व विकसित सार्वजनिक स्थल भी है। इसी संकल्प के साथ गहरीकरण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर माताजी श्रीमति रामकली शम्मी उस्ताद, दंत चिकित्सक गगन नामदेव, उपस्थित पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने