माहेश्वरी महिला मंडल सीहोर द्वारा आयोजित 16 दिवस की गणगौर पर्व का समापन आज भाव चल समारोह के साथ संपन्न हुआ
महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती आभा कासट ने बताया गणगौर पर्व का 16 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन गणगौर का चल समारोह नगर के विभिन्न हिस्सों में जाता रहा आज गणगौर पर्व के दिन माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित गणगौर के चल समारोह में गणगौर की ईसर जी की भव्य प्रतिमा के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर होता हुआ सिवन नदी घाट पर पहुंचा जहां गणगौर माता को महिलाओं ने पानी पिलाया चल समारोह में विभिन्न समाजों की महिलाएं एवं माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्य तथा समाज की महिलाएं आकर्षक परिधानों से सजी-धजी शामिल रही रात को माहेश्वरी भवन पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गणगौर माता को झाले दिए एवं प्रसादी मिष्ठान का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन महिला मंडल की सचिव श्रीमती हर्षा हुरकट ने व्यक्त किया