लाल कारपेट पर महिलाओं का गणगौर उत्सव...


सीहोर।
जिले में बीते 13 दिनों से गणगौर उत्सव जारी है। इस दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, चल समारोह भी निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले की भैरूंदा में महिलाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित, किया जिसमें लाल कारपेट पर महिलाओं ने उत्सव मनाया। 

नगर के सीएम राइज स्कूल प्रागंण में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस त्योहार का उद्देश्य सुख.समृद्धि की प्राप्ति है। महिलाएं श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मना गया। बता दें महिलाओं ने इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली। गणगौर तीज का यह पावन पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह त्योहार नगर धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा.अर्चना करती हैं। वे अपने पति की लंबी आयु के साथ अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। आज पर्व का समापन है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने