मप्र में सबसे कम उम्र के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं राजीव, दिल्ली की बैठक में हुए शामिल


- महज 39 की उम्र में शिवराज की बुदनी को किया प्रभावित

सीहोर। देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यप्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक प्रदेश के जिलाध्यक्षों सहित सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती भी सम्मिलित हुए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव प्रदेश के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों में सबसे कम उम्र 39 वर्ष के हैं। दिल्ली में आयोजित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के बीच राजीव के नाम की खासी चर्चा हो रही है। दरअसल, हाल ही में जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के 90 हजार वोटों में सेंध लगा मारी है। 

दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चर्चा करेंगे। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही मप्र के सह प्रभारीगण भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कैसे मजबूत हो इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों को जरुरी टिप्स देंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने