नपा के व्यवस्थित इंतजामों से श्रद्धालुओं को मिली राहत...

सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के नेतृत्व में नपा ने शहर में निकली भव्य कांवड़ यात्रा के लिए बेहतरीन और व्यवस्थित इंतजाम किए। इन व्यवस्थाओं की वजह से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। नपा की ओर से किए गए पुख्ता इंतजामों की शहरवासी सोशल मीडिया के माध्यम से सराहना भी कर रहे हैं। 

नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने ‘लक्ष्य टूडे’ से बात करते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता थी। इसके लिए सीवन नदी पुल पर दोनों तरफ  नल लगवाए गए, जिससे श्रद्धालु नदी में उतरे बिना ही जल भर सकें। इससे सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। इसके अलावा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीवन नदी तट पर अस्थाई चेंजिंग रूम बनाए गए, जिससे उन्हें कपड़े बदलने में आसानी हुई।

विश्राम के लिए व्यापक इंतजाम

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। नदी घाट पर एक बड़ा टेंट लगाया गया, जहां रात के समय कांवडिय़ों ने आराम किया। साथ ही नपा ने अपने रैन बसेरा और यहां तक कि खुद के कार्यालय को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया, ताकि वे सुरक्षित और आरामदायक तरीके से रात बिता सकें।


यह हमारा कर्तव्य था

प्रिंस विकास राठौर ने कहा कि इस यात्रा में देश भर से श्रद्धालु शामिल हुए थे और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य था। 

प्रमुख इंतजाम एक नजर में...

- सीवन नदी पुल पर नलों की व्यवस्था: श्रद्धालुओं ने नदी में उतरे बिना ही जल भरा।

- अस्थाई चेंजिंग रूम: महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था।

- विश्राम स्थल: नदी घाट पर टेंट और नपा कार्यालय में रुकने की सुविधा।

- सुरक्षा: नदी में उतरने की आवश्यकता न होने से सुरक्षा बढ़ी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने